Ibn24x7news रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
जिसके पास से चोरी की बाइक सहित फर्जी ड्राईविंग लाईसेंस,दो मोबाईल और चाकू भी बरामद हुआ है।गिरफ्तार लुटेरा स्थानीय ढ़ाका थाना क्षेत्र के करमावा गांव का रहने वाला वरुण कुमार मिश्रा है।जिसे डीएसपी आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुरली गांव से गिरफ्तार किया है। दरअसल,विगत 04 जुलाई को पचपकड़ी ओपी स्थित पीएनबी से पैसा निकाल कर अपने घर जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार दो अपराधियों ने 49 हजार रुपया लूट लिया था।जिसे पुलिस ने चुनौती के रुप में लेते हुए अनुसंधान जारी रखा।लिहाजा,गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में इस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार पचपकड़ी थाना प्रभारी सजाद गद्दी,राजा अहमद ने नाटकीय ढ़ंग से लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी वरुण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
Tags पश्चिमी चम्पारण
Check Also
देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …