नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता पाण्डेय
शहर के विवेक- विहार मुहल्ला निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता सह स्टेडियम स्थित साधना फोटो स्टेट के प्रोपराइटर पाण्डेय भूपेन्द्र कुमार (68) की मृत्यु आज दोपहर ब्रेन हैमरेज से हो गई। गहन ईलाज के लिए शहर के ही एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था लेकिन वे नहीं बचे।उनकी मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले छात्र जीवन के दौरान पटना में सक्रिय रहे।बाद के दिनों में कांग्रेस से जुड़े एवं कई महत्वपूर्ण पदों पर काबिज रहे।
मृत्यु की खबर सुनकर क्षेत्र के कई दलों के नेताओं द्वारा पार्थिव शरीर पर फूल- माला डालकर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजद के विश्वनाथ राम, मानवाधिकार कार्यकर्ता विष्णुदेव प्रसाद सिंह, भाजपा के शशिकांत शर्मा, रिटायर्ड बैंकर्मी प्रवीण कुमार, रामचंद्र महतो, सिया प्रसाद सिंह,प्रो० शशिभूषण शशि समेत अन्य लोगों ने मृतक के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए विपत्ति की घड़ी में परिजन को ढ़ाढ़स बंधाया।।मृतक अपने पीछे पुत्र कुंदन कुमार, पुत्री मधू को छोड़ गये।12 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार किये जाने की जानकारी दी गई है।
Check Also
ब्रेकिंग न्यूज 35 वर्षीय महिला सड़क दुर्घटनामें घायल
अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा बीकापुर_अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैसूपाली निवासी करीब 35 वर्षीय महिला …