Ibn24×7news
कटहरी महराजगंज
अज्ञात चोरों ने बीती रात ग्रामसभा संडा निवासी जय प्रकाश पांडे की हीरो होंडा मोटरसाइकिल जो उनके दरवाजे पर खड़ी थी चुपचाप लेकर रफूचक्कर हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार जयप्रकाश पाण्डेय जो मूल रूप से ग्राम सभा संडा, पोस्ट- कटहरी बाजार थाना-कोठीभार जि०-महराजगंज के निवासी है ,कल रात्रि (दिनांक 23-02-2022) को उनकी मोटरसाइकिल (गाड़ी संख्या UP56AD 4611) अन्य तीन मोटरसाइकिलो के साथ दरवाजे पर खड़ी थी।
सुबह उठने के बाद उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी तथा आसपास काफी ढूंढने के उपरान्त भी नहीं मिली। इस बाबत उन्होंने लिखित तहरीर कोठीभार थाने में दी है।