Breaking News

अमर शहीद संतोष यादव को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया
देवरिया (सू0वि0) 21 फरवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्रा ने जम्मू कश्मीर के शोफिया में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए देश की रक्षार्थ शहीद हुए सेना के जवान संतोष यादव को पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने एकौना थाना क्षेत्र के पटवनिया निवासी अमर शहीद संतोष यादव के पिता शेषनाथ यादव एवं शहीद की पत्नी धर्मशीला सहित सभी परिजनों को ढांढस बंधाया एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *