Breaking News

चुनाव का रोमांचक दाव पेच सिसवा विधानसभा,सोलह उम्मीदवारो के भाग्य का फैसला करेगी जनता

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महाराजगंज में इस बार का विधानसभा चुनाव कई मायनों में रोचक होने वाला है। टिकट बंटवारे के बाद अनबन और गुटबाज़ी साफ झलक रही है। जब राजनीतिक दलों से टिकट नही मिला तो निर्दल ही तमाम उम्मीदवारों ने ताल ठोक दिया है।फरेन्दा, सदर, सिसवा क्षेत्र में सपा, भाजपा के साथ रहने वाले कइयों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।इससे मुकाबला बडा ही रोचक होने वाला है और दलीय उम्मीदवारों की धड़कने तेज़ हो गयी हैं। सबसे रोचक मुकाबला सिसवा विधानसभा में हो गया है, यहाँ कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमे प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा से जहां प्रेमसागर पटेल,सपा से सुशील टिबड़ेवाल, कांग्रेस से राजू गुप्ता व बसपा से धीरेंद्र प्रताप सिंह चुनाव मैदान में है वहीं भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय नामांकन किया। सपा के बागी राकेश कुमार मिश्र, गौरीशंकर गुप्ता ने भी निर्दलीय रूप में नामांकन दाखिल किया है। इस चुनावी समर में गुटबंदी साफ दिखाई दे रही है। इसके अलावा कई और लोगों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *