Breaking News

झाँसी: पुलिस ने जुआ के अड्डे पर मारा छापा, चार जुआड़ी गिरफ्तार

पुलिस ने जुआ के अड्डे पर मारा छापा, चार जुआड़ी गिरफ्तार
झाँसी 10 जुलाई– प्रदेश सरकार जुआ और सट्टा के खिलाफ एक मुहिम चला रही है जिसमें पुलिस लगातार जुआ सट्टा खिलाने वालों पर दमनकारी कार्यवाही भी कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में प्रेम नगर थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे के दिशा निर्देश पर पुलिस ने रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक जगह दबिश दी। जहाँ से जुआ खेलते चार व्यक्तियों को नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार प्रेम नगर थाना पुलिस के उपनिरीक्षक सोमेश कुमार मय हमराह पुलिस बल के साथ रेलवे कॉलोनी स्थित पोले बाबा मंदिर पर पहुँचे। जहाँ से उन्हें जुआ के संचालित होने की सूचना मिली थी वहाँ पहुंचकर घेराबंदी कर पुलिस ने 4 लोगों असलम पुत्र वसीम, गोविंद पुत्र रामदास, असलम पुत्र चांद खान और अर्जुन पुत्र रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। जिनके पास से मौके पर मालफड़ में ₹58500, 52 ताश के पत्ते और जमातलाशी में ₹9500 नगद बरामद हुए। पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक सोमेश कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, आरक्षी संदीप कुमार, आरक्षी धर्मवीर सिंह, आरक्षी रितिक मिश्रा, महिला आरक्षी सुमन यादव एवं महिला आरक्षी प्रमिला कश्यप सम्मिलित रहे।
 
रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *