Breaking News

देवरिया – पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान करने हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी तक

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

फॉर्म 12 डी० आर०ओ० के कार्यालय से भी किया जा सकता है प्राप्त

देवरिया (सू0वि0) 02 फरवरी। रिटर्निंग आफिसर/ उपजिलाधिकारी 342- बरहज ध्रुव शुक्ला ने बताया है कि चुनाव आयोग ने कतिपय श्रेणी के मतदाताओं यथा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, सी०एम०ओ० / ए0सी0एम0ओ0 से 40% से अधिक विकलांगता का प्रमाण पत्र प्राप्त / धारक दिव्यांग मतदाताओं आदि के लिए चुनाव को सुविधा जनक बनाने हेतु पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान कराने की सुविधा प्रदान की है।
इसके लिए अहर्ताधारक इच्छुक मतदाताओं को प्रारूप 12डी० पर आर०ओ० के पास विलंबतम 08 फरवरी तक आवेदन कराना होगा। फॉर्म 12 डी० बी०ल०ओ० द्वारा वितरित किये गये है। यह फार्म आर०ओ० के कार्यालय से भी प्राप्त किया जा सकता है।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *