Breaking News

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रखा गया दो मिनट का मौन

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

देवरिया (सु0वि0) 30 जनवरी। शहीद दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आज जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बापू के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में बापू के योगदान पर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बापू की पुण्यतिथि को हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) नागेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *