Breaking News

बगहा: नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट दस पर प्राथमिकी दर्ज

नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट दस पर प्राथमिकी दर्ज
बगहा शहर के तिवारी मुहल्ला में हो रहे नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर नगर थाना ने दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक पक्ष संदीप तिवारी ने आवेदन दिया है कि नाला निर्माण में अनियमितता को लेकर मेरे द्वारा काम रोके जाने पर दूसरे दिन अभिकर्ता ने अपने घर के सामने पांच लोगों के साथ जानलेवा हमला करके मारपीट किया।उस समय मैं अपने पेड़ से आम तोड़वा रहा था। वहीं दूसरा पक्ष शशिकांत तिवारी ने आवेदन दिया है कि संदीप तिवारी अन्य पांच के साथ काम कराने के दौरान पैसे के लिये रंगदारी मांगी और मारपीट की।मुहल्लावासियों का कहना है कि हो रहे काम में नगर परिषद के तरफ से कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है,कि यह निर्माण किस योजना और कितनी राशि के लागत से बन रहा है।
 
 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *