Breaking News

शुचितापूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विवि करेगा सभी केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग

 

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने
स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर (सीबीसीएस) 2021-22 परीक्षाओं को शुचितापूर्वक सुनिश्चित करने के सभी तैयारियां कर ली हैं।
22 जनवरी से प्रारम्भ होने वाली परीक्षाओं की विश्वविद्यालय द्वारा बनाये गये सभी महाविद्यालय एवं परीक्षा केन्द्रों का सीसीटीवी के माध्यम से शासन के निर्देशानुसार आनलाईन मॉनिटरिंग किया जायेगा।
विश्विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र सिंह ने समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर ( सीबीसीएस) परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए महाविद्यालय में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के डी.वी.आर का विवरण दिनांक 21 जनवरी, 2022 को अपराहन 05:00 बजे तक नीचे दिए गये लिंक के माध्यम से अवश्य उपलब्ध करा दें ।
https://forms.gle/sWFnpzcy6CgZD97q8
इसके साथ ही विश्विद्यालय ने सभी महाविद्यालयों एवं परीक्षा केन्द्रों को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *