Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 20 at 11.54.40 AM

लखनऊ-ठिठुरती सर्दी के मौसम में लोगों की मदद और सहायता के लिए कपड़े उपलब्ध कराए

ibn newsलखनऊ

एक तरफ़ कड़ाके की ठंड और ठिठुरन दूसरी तरफ़ लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केसेस। आम जनमानस तो प्रभावित हो ही रहा है काफ़ी संख्या में लोग अपनी जरूरतों के लिए भी जूझ रहे है। ठिठुरती सर्दी के इस मौसम में लोगों की मदद और सहायता के लिए आगे बढ़कर टी. टी. बी. एस. (टेक्नोटास्क बिज़नेस सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड), गोमतीनगर, लखनऊ के स्टाफ़ कौशल दूबे, मोहम्मद आक़ीब कुरैशी, शुभांगी सिंह, चित्रांशी श्रीवास्तव, मंजूषा सिंह, प्रियन्का कनौजिया और अतुल मंगल द्वारा गर्म ऊनी कपड़ों का संग्रह करके लगभग 300 कपड़े लखनऊ की सी. टी. सी. एस. संस्था को उपलब्ध कराए गए। साथ ही प्रयागराज से बी. एन. तिवारी जी के द्वारा 75 कपड़े एवं लखनऊ के संजय जैन जी के द्वारा भी 50 कपड़े उपलब्ध कराए गए हैं। इन सभी कपड़ों का वितरण संस्था सी. टी. सी. एस. द्वारा उन जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार किया जाता रहता है, जिनको इनकी जरूरत होती है और जो स्वयं खरीदने में असमर्थ होते हैं। विगत कई वर्षों से ऐसे ही दानकर्ताओं के सहयोग से सी. टी. सी. एस. संस्था द्वारा यह कार्य किया जा रहा है और संस्था सभी दानकर्ताओं का हृदय से आभार व धन्यवाद करती है, जिनकी मदद से लोगों की सेवाएं उपलब्ध हो पाती हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *