Breaking News

गोरखपुर – एनडीटीवी पत्रकार कमाल खान बेहतरीन, बेखौफ व बेबाक पत्रकारिता जगत के लिए हमेशा याद किया जाएगा – सेराज अहमद कुरैशी

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय कमेटी ने की शोक सभा।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय कमेटी की एक शोक सभा राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय गाज़ी रौजा गोरखपुर में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
शोक सभा मे एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान के आकस्मिक निधन पर उपस्थित पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके लिए दुआ की अल्लाह तआला उनको जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम और परिवार को सब्रे जमील अता फरमाएं आमीन।
वक्ताओं ने कहा कमाल खान का अचानक जाना सम्पूर्ण पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति है।कमाल खान चौथे स्तम्भ और निष्पक्ष पत्रकारिता के मजबूत प्रहरी थे। एक सपाट सी आवाज में बगैर उत्तेजित हुए और किसी को उत्तेजित किये बिना रिपोर्टिंग करते थे। वरिष्ठ होने के बाद भी वह हमेशा फील्ड की रिपोर्टिंग ही करते रहे, अस्पताल जाने से पहले तक वह फील्ड में ही माइक थामे रहे। वह गोदी मिडिया की चाटुकारिता से दूर थे। उनको बेहतरीन, बेखौफ व बेबाक पत्रकारिता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनको रामनाथ गोयनका अवार्ड और देश के राष्ट्रपति से गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार भी मिला था। लगभग तीन दशकों से टीवी पत्रकारिता से जुड़े कमाल खान के देश ही नही वरन विदेशो में भी प्रशंसक थे।
इस मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव गिरीराज सिंह व इरफानुल्लाह खान, राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य सलमान अहमद, अवनीश त्रिपाठी, विजय मोदनवाल, राजन राम त्रिपाठी, अखिलेश्वर धर द्विवेदी, मोहन राव, जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा, डाॅ. शकील अहमद, रफी अहमद अंसारी, नवेद आलम, मोहम्मद आजम, डा.अतीक अहमद, अजय मोदनवाल, मोईन सिद्दीकी, श्रवण कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, मेराज अहमद, मोहम्मद इस्माइल, सतेन्द्र यादव, चन्द्र प्रकाश अग्रहरी, मोहम्मद अहमद खान, अंशुल वर्मा, सतीश चन्द, रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी, रफीक अहमद, जुबेर आलम,, गया पाण्डेय, रमाशंकर गुप्ता, वजीहउद्दीन, डाॅ. वेद प्रकाश निषाद, मोहम्मद आजाद, बेनी माधव त्रिपाठी, आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *