Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 14 at 7.41.00 PM

दो बाइकों में आमने सामने से भिड़ंत एक युवक गंभीर घायल

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार शाम फतेहगंज-शाही रोड पर गाँब कुरतरा के पास आमने सामने से दो बाइक भिड़कर रोड पर गिर गयी।हादसे में बाइक सवार बहेड़ी क्षेत्र का युवक गंभीर घायल हो गया।जबकि दूसरी बाइक सवार चार लोग गिरने के बाद बाइक छोडकर भाग गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस से बरेली अस्पताल भेज दिया है।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।बाइक सवार जिस बाइक को छोड़कर भागे है।

वह किसी होमगार्ड की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े छह बजे थाना क्षेत्र बहेड़ी के गाँब बंजरिया निवासी सोनू सिंह फतेहगंज पश्चिमी की ओर से अपने घर जा रहा था।दूसरी बाइक पर बैठे चार लोग कुरतरा पेट्रोल पम्प से बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौट रहे थे। गाँब कुरतरा की पुलिया पर भट्टे के पास दोनो बाइक आमने सामने से भिड़ गयी।जिससे बाइक सवार सभी लोग रोड पर गिर गए।

 

सोनू का पैर बाइक के पहिये में फसकर टूट गया।सिर से भी खून वह रहा था।उसकी गंभीर हालत देखकर होमगार्ड की बाइक लेकर आये चारो युवक बाइक छोड़कर भाग गए। किसी की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल सोनू को एम्बुलेंस से बरेली अस्पताल भेज दिया।जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।आज्ञात युवकों सवार होमगार्ड की बाइक को पुलिस ने भट्टे पर ही खड़ी कर दी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *