रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली
फतेहगंज पश्चिमी-कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी नरेंद्र गंगवार के घर में चोरों ने घुसकर नगदी सहित लाखों के सोने के सामान पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने दो और घरों को अपना निशाना बनाया, लेकिन जाग हो जाने पर वह फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
बुधवार की रात चोरों ने नलकूप विभाग ऑपरेटर नरेंद्र गंगवार के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया।चोर छत पर चढ़ कर ममटी के गेट का कुंडा लकड़ी के सहारे खोलकर घर में घुस गये और उन्होंने पहले उस कमरे की कुंडी बन्द की जिस कमरे में नरेंद्र गंगवार पत्नी सहित सो रहे थे। फिर उन्होंने छत के कमरे की तलासी ली सन्दूक व अलमारी में रखे कपड़े वहार निकाल कर फेंक दिये नीचे बने दूसरे कमरे में बनी सेफ खोलकर उसमे कर तलासी ली पर्श में रखे एक सोने की चैन ढाई तोला एक कण्ठी ढाई तोला एक चांदी का बिछुआ तीन जोड़ी चांदी की पायल 20 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए।
सुबह चार बजे जब नरेंद्र गंगवार सो कर उठे तो वहार से गेट बंद था। तब उन्हें चोरी होने का अंदाजा हुआ तभी उन्होंने पड़ोसी देवी साहू को फोन कर बुलाया और गेट खुलवाया तो उन्होंने देखा की घर मे रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है और माल साफ था ।पीड़ित ने 112 नम्बर पर फोन कर सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना पुलिस को बुलाया चोरी की खबर सुनकर पड़ोसी भी आ गये।तब उन्हें जानकारी हुई कि हमारे घर मे भी चोर घुसे है। चोर पड़ोसी ख़ंजनलाल मेठ के घर किराये पर ऊपर रह रहे बच्चों के कमरे में रखे समान की तलासी ली लेकिन वहां कुछ नही मिला तो वह छत के रास्ते दूसरे पड़ोसी के घर की ममटी का गेट खोला लेकिन वहाँ घर के लोग जाग गये तो वह वहां से फरार हो गये।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है,पुलिस ने चोरी की घटना की जांच कर रही है।