Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 13 at 7.19.24 PM 1

यूपी:गाजीपुर जिले मे कांग्रेस का महिला प्रेम फ्लाप दगी कारतूस पर ही लगा दिया अपना दाव

 

राकेश की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में जब से निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव का बिगुल बजा है, सभी राजनैतिक दलों द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के प्रत्याशियों के मंथन और चयन का सिलसिला जारी है।

आज कांग्रेस कमेटी द्वारा गाजीपुर जनपद के दो विधानसभा जखनिया और सदर से प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

Snil ram

यह सूची सत्य या असत्य मै मै नहीं जानता लेकिन जारी सुची के अनुसार जनपद की जखनिया सुरक्षित विधानसभा से कांग्रेस के वर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील राम प्रत्याशी बनाए गए हैं, वहीं सदर विधानसभा से लौटन राम निषाद को कांग्रेस का सदर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।लौटन राम निषाद को कांग्रेसका प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेश के प्रति कई दशकों से समर्पित होकर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता और विधानसभा के टिकट के दावेदारों में मायूसी छाई हुई है।जबकि पिछले चुनाव मे बुरी तरह हारे सुनील को फिर टिकट थमा दिया है।

लौटन राम निषाद

सदर विधानसभा से एक टिकट के दावेदार ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि सदर विधानसभा में निषाद समाज का अधिकतम 5000 वोट है ऐसे परिस्थितियों में क्या सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बेहतर परिणाम दे पाएग ?यह तो आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन कांग्रेश के समर्पित कार्यकर्ताओं में मायूसी अवश्य व्याप्त है।वैसे उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा था कि विधानसभा की 40 % सीट महिलाओं को दिया जायेगा,इस हिसाब से गाजीपुर जनपद की 7 विधानसभा सीटों मे 3 विधानसभा की सीट महिलाओं को मिलना चाहिए था।

लेकिन आज जारी सूची को देखकर लगता है कि प्रियंका गांधी की घोषणा भी हवाहवाई ही साबित होगी।कांग्रेस की अधिकतम 4-5 महिलाओं ने विधनसभा के टिकट की दावेदारी किया था। लगता है सभी महिला उम्मीदवार के आशाओं पर पानी ही फिरेगा।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *