Breaking News

झाँसी: सुन्दर बनकर करती थी यात्रियों का सामान चोरी, झांसी जीआरपी ने महिला को किया गिरफ्तार

सुन्दर बनकर करती थी यात्रियों का सामान चोरी, झांसी जीआरपी ने महिला को किया गिरफ्तार
झाँसी 9 जुलाई– सुन्दर बनकर एक महिला पहले यात्रियों को अपने जाल फंसाती। इसके बाद मौका पाते ही सामान चोरी कर भाग जाती। ऐसी महिला को झांसी जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। पकड़ी गई महिला के खिलाफ जीआरपी ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार झांसी जीआरपी उपनिरीक्षक विनय साहू अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर गश्त करते हुए चोरों की तलाश में लगे हुए थे। इसी दौरान उन्हें प्लेटाफार्म पर एक संदिग्ध महिला नजर आई। वह जीआरपी के जवानों को देखकर भागने लगी। जीआरपी ने उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का एक बैग मिला। जिसमें नकदी, मोबाइल और अन्य सामान रखा हुआ था। महिला को थाने लाया गया। जहां पूछतांछ में महिला ने अपना नाम प्रीति कौर निवासी छतरपुर बताया।
जीआरपी के अनुसार महिला ने बताया कि सुन्दर बनकर वह पहले स्टेशन पर पहुंचती। जहां यात्रियों के पास बैठकर उन्हें अपने जाल फंसाती है। यात्री जब उसके जाल में फसकर सो जाता तो वह सामान चोरी कर भाग जाती है। बरामद माल को उसने एक दिन पहले इसी प्रकार चोरी किया था। पकड़ी गई महिला के खिलाफ जीआरपी ने कार्रवाही शुरु कर दी है।
 
रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *