Breaking News

पहल संस्था द्वारा आयोजित हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा बाज़ार रेलवे परिसर में 8 जनवरी 2022 को पहल संस्था के द्वारा जरूरतमंदों मैं कंबल का वितरण किया गया जिसमें कपरधिक्का ,चमरौटी, बुढऊवा टोला ,अमडीहा व हिमांचल छपरा के कुल 169 व्यक्तियों को कम्बल वितरीत किया गया।

IMG 20220109 WA0020इस अवसर पर पहल संस्था के अध्यक्ष पंडित अवधेश चौबे ने कहा कि जाड़े में कोई जरूरतमंद ठंडक के प्रकोप से पीड़ित हो यह समाज के लिए बड़े शर्म की बात है इसलिए हर समाजसेवी संस्थाओं को यह पुनीत कार्य जरूर करना चाहिए।

IMG 20220109 WA0008बहुमुखी प्रतिभा के धनी, प्रसिद्ध समाजसेवी ,बी एस एस डायरेक्टर व पहल संस्था के सचिव डॉ पंकज तिवारी ने कहा कि तुलसीदास जी ने स्वयं अपने रामचरितमानस में इस बात की ओर इंगित किया था ।

IMG 20220109 WA0019‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई पर पीड़ा सम नहिं अधमाई’ दूसरों का उपकार करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता और दूसरों को सताने से बड़ा कोई पाप नहीं होता ।पहल संस्था हर वर्ष जरूरतमंदों में कंबल बांटती रही है, और बाटती रहेगी।

IMG 20220109 WA0016इस अवसर पर ओ ए जोसफ, विवेक चौरसिया, गोविंद सोनी, शिवजी सोनी, आलोक शर्मा, सत्यप्रकाश तिवारी, रोशनी ,मनोज केसरी, सोमनाथ चौरसिया, पूनम प्रभा सोनी व प्रभात अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *