Breaking News

सलेमपुर /देवरिया :- राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 दिसम्बर से

Ibn news रिपोर्ट अशल सलेमपुर /देवरिया

Ibn न्यूज़ सलेमपुर स्थानीय तहसील छेत्र के ग्राम देवरिया उर्फ्शामपुर नवलपुर मोहम्मद हुसैन इंटर कालेज के मैदान में फिरोज मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 27 दिसम्बर दिन सोमवार को आयोजित होने जारहा है इस प्रतियोगिता का आयोजन मोहम्मद हुसैन इंटर कालेज के प्रबंधक व आयोजक शमशाद आजम उर्फ मुन्ना बाबू तथा वाई एमसी क्लब द्वारा कराई जा रही है जिसमें प्रतिभागी आठ टीमों को आमंत्रित किया गया है। बलिया , बनारस , नैपाल , आरा , सिवान , कुशीनगर , छपरा , खैराबाद , आदि टीमें इस विशाल प्रतियोगिता में मुख्य रूप से भाग ले रही हैं। विद्यालय के प्रबंधक शमशाद आजम उर्फ मुन्ना बाबू ने ग्राम सहित स्थानीय लोगों से फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है साथ ही सभी सहयोगी मुख्य रूप से मोहम्मद आरिफ अली अंसारी , डाक्टर सफीउल्लाह ग्राम प्रधान देवरिया उर्फ्शामपुर , अब्दुल कादिर , डाक्टर राशिद , रुस्तम अली , रौशन खान , खुर्शीद उर्फ बबलू , जुल्फेकार , सलाउद्दीन , शाहआलम , जुबैर खान , नदीम , सिब्लू , नैशाद , जुबैर सिद्दीकी आदि सहयोग में जुट गए हैं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *