Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 24 at 10.32.35 PM

भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया संबोधित

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःप्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में फरीदाबाद के किसान भवन सेक्टर-16 में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की और नगर निकाय और पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा की हमारी पार्टी देश मे मौजूद 1650 छोटी बड़ी राजनैतिक पार्टियों मे सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है और हमारा संगठन देश का सबसे बड़ा संगठन है ओर दुनिया के 8 देशों की आबादी से भी ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या है।

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी में कोई कार्यकर्ता छोटा- बड़ा नही है,सब एक समान है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी मे छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पर जा सकता है। इस मौके पर विपुल गोयल ने बतौर कैबिनेट मंत्री रहते हुए अपने अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ सांझा किये और बताया की बेशक नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र का सबसे छोटा चुनाव है लेकिन बहुत ही अहम चुनाव है। लोकतंत्र की होने वाली ये छोटी सी जीत दूसरे राज्यों ओर बड़े चुनावो को भी प्रभावित करती है। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओ को बताया की जो काम देश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किये वो ऐतिहासिक काम है फिर फिर वो चाहे कश्मीर से धारा 370 हो, तीन तलाक हो या श्रीराम मंदिर का निर्माण हो और काशी विश्वनाथ मंदिर के नए जीर्णोधार का कार्य हो।

 

विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओ को लोगो से भारतीय जनता पार्टी के कार्य ओर विचारधारा को सांझा करने के लिए प्रेरित किया ओर लोगो की समस्याओ को अपने जन प्रतिनिधि से मिलकर निपटान करवाने के लिए भी कहा। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा भारतीय जनता पार्टी कि सरकार में बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और साथियों देखना आने वाला समय भी भारतीय जनता पार्टी का ही है और पंचायत चुनाव हो या नगर निकाय चुनावों में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करते हुए और अधिक बहुमत से प्रदेश में पुनः नगर निकाय ओर पंचायत स्तर पर सरकार बनाएगी। इससे पहले विपुल गोयल ने मंच के माध्यम से प्रदेश के ईमानदार छवि के हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व की सरहाना की ओर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ व प्रदेश संगठन मंत्री रविंदर राजू का कार्यक्रम मे आमंत्रित करने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता,जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,राजबाला अध्यक्ष,विधायक सीमा त्रिखा,मूलचंद मित्तल के अलावा पूरे फरीदाबाद जिले के मंडल अध्यक्ष,युवा मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा व अन्य सभी मोर्चो के पदाधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *