Breaking News
BJP SIGN kamal rose

भाजपा का जिला स्तरीय तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर आज

 

मनीष दवे , IBN NEWS

जालोर :– भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के निर्देशानुसार जालोर भाजपा द्वारा जालोर जिले का जिला प्रशिक्षण शिविर 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक केशवना सवेरा रिर्साेट में आयोजित होगा।
जिलामीडिया अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया की इस प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत सभी अपेक्षित कार्यकर्तागण कार्यक्रम स्थल पर दो रात्री एवं तीन दिन तक निवास कर कार्यक्रम योजना के अनुसार अपनी भूमिका निभाएगें। यह प्रशिक्षण शिविर 25 दिसंबर शनिवार दोपहर 2 बजे प्रारम्भ होकर 27 दिसंबर सोमवार को प्रातः 11 बजे समापन होगा।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं वर्ताएं होगी जिसमें भाजपा के इतिहास एवं विकास, भाजपा परिवार, व्यक्तित्व विकास, 2014 के पश्चात आया युगांतकारी परिवर्तन तथा पिछले 7 वर्षों में अंत्योदयी पहल तथा राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत, मिडिया व्यवहार की समझ, बदलती परिस्थिती में भाजपा का दायित्व तथा भारत सरकार की विकास योजनाएं तथा राजस्थान कांग्रेस सरकार की विफलताएं इत्यादि विषयों पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा वक्तव्य प्रदान किया जाएगा।

शिविर में भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा एवं जालौर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल जिला प्रभारी, महेंद्र बोहरा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित जिला प्रमुख राजेश राणा उप जिला प्रमुख पेपी देवी चौधरी जालौर सभापति गोविंद टॉक पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी अमृता मेघवाल, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रविंद्रसिंह बलावत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा खेमराज देसाई, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ वनेसिंह गोहिल शंकरसिंह राजपुरोहित सांवलाराम देवासी मोर्चाे के ओबीसी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष आवडदान चारण व महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा देवासी हाजी तैयुब बागवान हिम्मताराम गर्ग व सांचौर भाजपा प्रत्याशी दानाराम चौधरी पूर्व मंत्री धनाराम पुरोहित भूपेंद्र देवासी व सांचौर विधानसभा प्रवासी डॉ जोगेंद्रसिंह सिलोर रानीवाड़ा विधानसभा प्रवासी सुरेश सिंदल भीनमाल विधानसभा प्रवासी किरण राजपुरोहित जालौर विधानसभा प्रवासी गोविंद मेघवाल आहोर विधानसभा प्रवासी नारायण कुमावत जिला पदाधिकारी व जिला कार्यकारिणी सदस्य व सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी एवं सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया धुंखाराम राजपुरोहित ओबाराम देवासी मंजू सोलंकी मिश्रीमल मेघवाल रमेश कुमार राणा मेहबूब खां जिला महामंत्री प्रकाश मेघवाल पुखराज राजपुरोहित गेनाराम मेघवाल मंगलसिंह सिराणा नेनसिंह राजपुरोहित नरपतसिंह अरणाय दीपसिंह धनानी भगवानाराम माली विधानसभा प्रभारी जसराज राजपुरोहित ईश्वरसिंह थुंबा हरिश राणावत भैरूदान चारण श्रवणसिंह राव सहित प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक तथा अल्पकालीन विस्तारक योजना के प्रभारियों सहित, पूर्व नगर परिषद सभापति व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, सभी 6 प्रधान व पूर्व प्रधान एवं पूर्व बोर्ड आयोग चौयरमैन उपस्थिति रहेगें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *