Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 23 at 10.46.55 AM

अयोध्या में 100 करोड़ में बनेगा भगवान आदिनाथ का मंदिर, 5 एकड़ जमीन देगी सरकार

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या भगवान ऋषभ देव की जन्मस्थली अयोध्या का विकास हस्तिनापुर के जंबू द्वीप की तर्ज पर होगा। जंबू द्वीप से जुड़ीं ज्ञानमती माता जी के निर्देशन में दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी इस पर कार्य कर रही है।
100 करोड़ से अधिक की लागत से मंदिर निर्माण की तैयारी है। लखनऊ के आर्किटेक्ट मंदिर का मास्टर प्लान तैयार कर रहे हैं।

दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष पीठाधीश स्वामी रविंद्र कीर्ति जी महाराज ने बताया कि ज्ञानमती माता जी वर्ष 1995 से अयोध्या के विकास के लिए कार्य कर रही हैं। नौ मंदिरों का अयोध्या में निर्माण किया जा चुका है। अब अंतिम चरण में आदिनाथ तीर्थंकर ऋषभ देव भगवान की जन्मस्थली का विकास कार्य प्रगति पर है।
समिति के सचिव डॉ. जीवन प्रकाश ने बताया कि भगवान श्रीराम के मंदिर से एक किलोमीटर की दूरी पर मंदिर का निर्माण किया जाएगा। होली के आसपास कार्य आरंभ होने की संभावना है। मनोज जैन के मुताबिक जैन तीर्थ को विकसित करने में केंद्र सरकार पांच एकड़ भूमि देने की तैयारी कर रही है। जल्द ही प्रधानमंत्री इसकी घोषणा कर सकते हैं। जैन समाज के पास अभी सात एकड़ भूमि है।

अयोध्या को जैन समाज का शास्वत तीर्थ माना जाता है। इस तीर्थ पर ही जैन समाज के 24 तीर्थंकर जन्म लेते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चतुर्थ काल में अयोध्या में पांच तीर्थंकरों ने जन्म लिया। इसमें आदिनाथ तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव, भगवान अजितनाथ, भगवान अभिनंदन नाथ, भगवान सुमतिनाथ, भगवान अनंतनाथ जी रहे। तीन तीर्थंकरों का जन्म हस्तिनापुर में हुआ। भगवान महावीर अंतिम तीर्थंकर माने जाते हैं। मंत्री मनोज जैन ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की खुदाई के दौरान भी जैन मंदिर से जुड़े अवशेष प्राप्त हुए थे।

दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी के मंत्री मनोज जैन ने बताया कि पांच तीर्थंकरों के चरण स्थानों का भी विकास किया जाएगा। इसके लिए समिति के द्वारा तैयारी की जा रही है। आने वाले समय में जैन धर्म प्रेमियों के साथ अन्य सभी के लिए अयोध्या एक अलग धार्मिक स्वरूप नजर आएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *