Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 05 at 10.53.11 PM

पॉकेट मनी’ बचाकर भूमि मिश्रा ने रोशन की गरीब बच्चों की दिवाली

दो सौ दिए और मिठाईया लेकर 6 वर्षीय बच्ची पहुची गरीब बच्चों के बीच एसपी क्राइम ने बेटी को गोद मे उठाकर दिया आशीर्वाद

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर/ खुशियां बटोरने से नहीं, उन्हें बांटने से मिलती हैं। दौलत की खुशी रखने से नहीं, खर्च करने से मिलती है। खुशियां बाजार में नहीं मिलती दोस्तों। खुशियां तो गैरों को भी, अपना बनाने से मिलती हैं। कुछ इसी फलसफे पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया है भूमि मिश्रा ने आने पॉकेट मनी से बचाये हुए पैसे से 6 साल की भूमि मिश्रा ने मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब बच्चों के लिए दिए और मिठाईया खरीदी और अपने पापा के दोस्त के साथ वो बच्ची पहुच गयी मोहद्दीपुर के पास स्थिति मलिन बस्ती वहाँ पर एसपी क्राइम डॉ महेंद्र पाल सिंह भी मौजूद थे उन्होंने भूमि मिश्रा के इस सोच की तारीफ किया और कहा कि ये माता पिता के संस्कार है जो इस बच्ची में दिखाई दे रहे है
भूमि मिश्रा जो कि मात्र 6 वर्ष की है इनके पिता अंजनी कुमार मिश्रा गोरखपुर में हेड कॉन्स्टेबल है और भूमि मिश्रा की मम्मी अभिलाषा मिश्रा ग्रहणी है माता पिता के दिये हुई संस्कार इस बच्ची में साफ देखे जा सकते है झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बेसहारा असहाय बच्‍चों के साथ दीपवाली की खुशियां बाटी उन बच्चों की उम्मीदों की रोशनी भरने में भूमि मिश्रा ने एक छोटा सा प्रयास तो जरूर किया लेकिन समाज मे एक बहुत बड़ा संदेश भी इस बच्ची ने दे दिया हम कितने भी अमीर और पैसे वाले क्यो न हो जाये अगर हमने मानवता की सेवा नही किया तो वो सारी दौलत बेकार है। हम सभी की इस मासूम बच्ची भूमि मिश्रा से सिख लेने की जरूरत है तभी हम इस संसार का भला कर सकते है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *