Breaking News

पटना: राजधानी पटना के बख्तियारपुर में अपराधियों ने ट्रेन में सीट को लेकर झगड़े में युवक को मारी गोली

राजधानी पटना के बख्तियारपुर में अपराधियों ने ट्रेन में सीट को लेकर झगड़े में युवक को मारी गोली
अपराधियों का दुस्साहस किस कदर बढ़ता जा रहा है. इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली. एक युवक को अपराधियों ने जबरन ट्रेन से नीचे उतारा. फिर उसे खेत की ओर ले जाने लगे. जब युवक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई. फिर एक के बाद एक दो से तीन राउंड गोली चला दी. जिसमें एक गोली युवक के हाथ में जा लगी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. युवक को गोली मारने की ये वारदात है बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से पहले स्थित चम्पापुर हॉल्ट की. जिस युवक को गोली मारी गई है, उसका नाम सोनू कुमार है. सोनू ने बख्तियारपुर रेल थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराया है. इस वारदात का मुख्य कारण सीट को लेकर हुआ विवाद था.खुशरूपुर से खुलते हुए शुरू हुआ था विवाद
सोनू ​मूल रूप से ब​ख्तियारपुर का रहने वाला है. वह दीदारगंज में काम करने आता है. हर दिन की तरह वो गुरुवार की शाम 63218 डाउन दानापुर—मोकामा पैसेंजर में दीदारगंज से सवार हुआ. सब कुछ ठिक—ठाक चल रहा था. ट्रेन खुशरूपुर रेलवे स्टेशन से खुली ही थी कि दो लोग सीट पर बैठने को लेकर सोनू से उलझ पड़े. विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि झगड़ा करने वाले दोनों लोगों ने कॉल कर चम्पापुर हॉल्ट पर अपने कुछ साथियों को बुला लिया.चम्पापुर हॉल्ट पर ट्रेन के रूकते ही पहले दोनों शख्स उतर गए. इसके बाद एक आदमी आया. जिसने गमछे से अपने चेहरे को कवर कर रखा था. वो सोनू को जबरन ट्रेन से उतारने लगा और उसे खेत की ओर ले जाने लगा. इसके बाद ही पूरी वारदात हुईगोली लगने से घायल सोनू ने कॉल कर अपने फैमिली को बुलाया. फिर मामले की जानकारी बख्तिायरपुर रेल थाने को दी गई. रेल पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है. आपको बता दें कि चलती ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर अक्सर पैसेंजर्स के बीच विवाद होता है. कुछ महीने पहले ही सियालदह जा रही अपर इंडिया एक्सप्रेस में कुछ अपराधियों ने एक युवक की जमकर पिटाई की थी. फिर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया था।
 
रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *