Breaking News

इलाहाबाद: दुकानदार का मिला शव, जांच जारी

दुकानदार का मिला शव, जांच जारी
इलाहाबाद-  मेजा थाना क्षेत्र में कोहड़ार बाजार के एक दुकानदार का शव बुधवार की सुबह उसकी दुकान के पास पाया गया। उसकेे सिर में गम्भीर चोंट भी मिले है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
कोरांव थाना क्षेत्रके बरौर गांव निवासी विपिन कुमार विन्द 28वर्ष पुत्र रामबाबू तीन भाइयों में बड़ा था। उसके एक बहन भी है। वह अपनी पत्नी अनीता व एक बेटे का भरण-पोषण
करने के लिए मेजा के कोहड़ार बाजार में किराये का कमरा लेकर किराने की दुकान खोला था। वह वहीं दुकान की छत पर सो जाता था। बताया जा रहा है कि वह रात में अचानक छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों कहना है कि उस छत में कोई रोक नहीं लगी हुई है। जिससे वह नींच में गिर गया। घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को बुधवार की सुबह हई तो पुलिस एवं उसके परिजनों को खबर दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी बदहवास हालत में पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेन्द्र नाथ चैधरी कहना है कि बुधवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया है। उसके सिर में गम्भीर चोंटें भी दिखाई दे रही है। उसकी मौत कैेसे ही हुई इस राज का पर्दा अन्त्य परीक्षण के बाद ही हो पायेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *