डम्पर की टक्कर से युवक की मौत
इलाहाबाद- सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरपतीपुर गांव में मंगलवार की देर रात डम्पर की चपेट में आने से जहां बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गम्भीर रूपसे घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कीडगंज थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर निवासी शिव कुमार साहू का 21 वर्षीय पुत्र अंशू साहू अपने साथी लव पाण्डेय निवासी पीली कोठी सत्तीचैरा थाना मुट्ठीगंज के साथ बाइक से सरायइनायत गया था। जहां से वापस लौटते समय जैसे ही सरपतीपुर गांव के पास पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार डम्पर की चपेट में आने से अंशू साहू की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि लव पाण्डेय गम्भीर रूपसे घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर बदहवास हालत में परिवार के लोग एसआरएन पहुंचे।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …