Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 12 at 7.17.07 PM

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने जिला कार्यकारिणी द्वितीय विस्तार किया

https://t.me/ibn24x7news

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली। उ0प्र0 पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा बरेली की मासिक बैठक गाँधी उद्यान पार्क में संघ के जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसका संचालन जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रविन्द्र कश्यप ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप ने कहा समस्त ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक मंत्री ब्लॉक स्तर पर सहायक विकास अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराएं। जिला स्तर की समस्याओं को जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री को अवगत कराएं। जिला अध्यक्ष रामलाल कश्यप ने जिला कार्यकारिणी का द्वितीय विस्तार किया

जिसमें कैलाश बाबू सागर को जिला प्रभारी, सूरजपाल राजपूत व अजीत बाल्मीकि को जिला उपाध्यक्ष, शरीफ मंसूरी को सूचना एवं प्रसार मंत्री, धर्मवीर बाल्मीकि व महेश चन्द्र बाल्मीकि को जिला संयुक्त मंत्री के पद पर सर्वसहमति से मनोनीत किया गया। जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया व शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में जिला मंत्री राजेश कुमार बाल्मीकि,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर दयाल साह, जिला उपाध्यक्ष रनवीर सिंह पटेल, रामेंद्र सिंह गुर्जर,ओमप्रकाश गंगवार उर्फ बबलू, जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह कोली, जिला मीडिया प्रभारी तेजपाल सिंह पटेल, भूपेन्द्र मौर्य, वीरेन्द्र गंगवार, अशोक बाल्मीकि, वोटल सिंह, संदीप बाल्मीकि, हेतराम, राकेश बाल्मीकि, सतेन्द्र सिंह सागर, राजकुमार मौर्य आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *