Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 08 at 10.33.51 PM1

श्री रामलीला कमेटी बर्डघाट में भगवान श्रीराम का निषाद राज केवट का मिलाप का दृश्य का मंचन हुआ संपन्न

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। श्री श्री रामलीला कमेटी बर्डघाट में को रामलीला में आज भगवान श्रीराम का निषाद राज केवट का मिलाप का दृश्य का मंचन श्री मारुति नंदन , हनुमन्त आदर्श रामलीला मण्डल अयोध्या ( गोलाघाट ) के कलाकारों ने प्रस्तुत किया । सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम की आरती समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल , उपाध्यक्ष अनिल बर्नवाल , उपाध्यक्ष विनोद सर्राफ , महामंत्री अनूप अग्निहोत्री द्वारा आरती उतारी गयी ।

भगवान श्रीराम गंगाघाट पहुंचते हैं और केवट से कहते हैं कि हमें नाव से गंगा उस पार करा दो । केवट कहता है , प्रभु मैं आपके मरम को जानता हूँ , चरणों में जादू है , जो पत्थर से स्पर्श होने पर मुनि की स्त्री बन जाती है । मेरी काठ की नाव उस पत्थर से कोमल है , यदि मेरी नाव , नारी बन गयी तो , हमारे सारे परिवार के लोग भूखे मर जायेंगे , मेरे पास कोई दूसरा रोजगार नहीं है । इसी नाव के सहारे मैं अपना जीवन – यापन करता हूँ । प्रभु श्रीराम केवट से बार – बार उस पार उतारने को कहते हैं , तब केवट कहता है उस पार अगर जाना चाहते हैं , तो मुझे आदेश दीजिए मैं आपके चरणों को पखारुंगा , तब अपनी नाव पर आपको बैठाकर उस पार उतारूंगा । तब श्रीराम जी ने आदेश दिया केवट ने प्रभु श्रीराम के चरणों को पखारा , उसके बाद श्रीराम , लक्ष्मण और माता सीता को नाव में बैठाकर उस पार उतारा ।

उस पार पहुंचने पर नाव उतरवायी देने के लिए श्रीराम जी के पास कुछ भी नहीं था , तब माता सीता ने अपनी मुद्रिका उतार कर प्रभु श्रीराम को दिया , प्रभु श्रीराम केवट को मुद्रिका देने लगे । तब केवट ने हाथ जोड़कर बोला मैंने आज क्या नहीं पाया , आज तक मैंने जितनी भी मजदूरी किया , लेकिन आज आपके चरणों को धोकर कृतार्थ हो गया , मेरी सारी दुख दूर हो गयी । उधर सुमन्त जी अयोध्या पहुंचते हैं और राजा दशरथ जी को बताते हैं कि श्रीराम , लक्ष्मण और माता सीता को बहुत समझाया , मगर वह वापस नहीं आये और वन की ओर चले गये । यह शब्द सुनकर राजा दशरथ हाय राम , हाय राम कहते हुए अपने प्राण त्याग दिये । पूरे अयोध्यावासी शोक में डूब गये । रामलीला में बैठे हुए दर्शकों की आँखों से निराधार आंसू बह रहे थे । उस समय कमेटी के महामंत्री अनूप अग्निहोत्री , दिनेश सर्राफ , भरत जालान , हरिद्वार वर्मा , अभिनव अग्रवाल , मनीष राज बर्नवाल , अनुराग मझवार , आशीष बर्नवाल , प्रवीण चतुर्वेदी , दिनेश गुप्ता , संदीप शर्मा , विक्की मिश्रा , हरेन्द्र वर्मा , मदन अग्रहरी , संजय बर्नवाल इत्यादि लोग उपस्थित थे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *