बाई पास रोड़ पर बारिश होने पर भर रहा पानी
फरीदाबाद: बाई पास रोड़ पर बारिश का पानी तो भरा ही है पर बाई पास रोड़ के पास बसी प्रेम नगर कालोनी के निवासियों ने भी अपनी हदे पार कर रखी हैं | बारिश तो दो बरसा कर चुप बैठ जाती है | पर प्रेम नगर कालोनी के निवासी अपने गढ्ढे का गंदा पानी बाई रोड़ पर बारिश के पीछे से फैकते हैं | जबकि ये नजारा सेक्टर-17व18 का है जो गढ्ढे का गंदा पानी फैका जा रहा है जिसमें पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |
और इसी के पीछे नगर निगम के अधिकारियों की भी नहीं चल रही है | वार्ड नंबर -28 के पार्षद नरेश नंबरदार हैं जिनको कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है | बीते दिन मंगलवार को सुबह के 11:35 बजे जब फरीदाबाद में बारिश शुरू हुई थी | उस समय फरीदाबाद के हर इलाके में पानी बेहद भर गया था | और दोपहर के समझ जब स्कूलो की छुट्टी हुई तो स्कूली बच्चो को भी परेशानी का सामना करना पड़ा ? क्योंकि प्रेम नगर कालोनी के कुछ लोगो ने रास्ते में दुकाने लगा रखी हैं |
इस परेशानी को देखकर तो ये लगता है कि हमारे शहर नेता और पुलिस प्रशासन कितना अन्धकार में काम कर रहे हैं | अगर दोपहर स्कूलों की छुट्टी के समय अगर पुलिस ने रास्ते से ये दुकाने हटावाई होती तो स्कूली बच्चो को परेशानी का सामना न करना पड़ता |
रिपोर्ट बी.आर.मुराद ibn24x7news फरीदाबाद
Check Also
80 फीट लंबे तिरंगे के साथ आये छात्रों को मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई
फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश …