Breaking News

फर्जी मुकदमे के खिलाफ आज कांग्रेसियों द्वारा दिया गया ज्ञापन

 

रिपोर्ट-सिद्धार्थ तिवारी फ़िरोज़ाबाद

आज जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद द्वारा संयुक्त रुप से दबरई स्थित धरना स्थल पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के आह्वान पर धरना दिया गया। जिसमें माननीय श्री प्रमोद तिवारी जी( पूर्व सांसद )एवं माननीय श्रीमती आराधना शुक्ला( मोना दीदी- नेता प्रतिपक्ष, विधायक )एवं कांग्रेसीजनों पर फर्जी मुकदमे लगाने के विरोध में धरना दिया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी कांग्रेसजनों पर फर्जी मुकदमे लगा रही है उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है ,हम सभी कांग्रेसी जनता की सेवा के लिए सदैव जनहित में कार्य करते हैं और भारतीय जनता पार्टी जन विरोधी पार्टी है ये किसान विरोधी, महिला विरोधी, रोजगार विरोधी , युवा विरोधी, एवं श्रमिक विरोधी है जब भी विपक्ष जनहित में कोई कार्य करता है तो भारतीय जनता पार्टी के लोग उन कामों में अवरोध पैदा करते हैं ।

नगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाले कांग्रेस पार्टी पर जितना भी जुल्म करेंगे कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अधिक मजबूती के साथ उनका सामना करेगा और जनहित में अपना तन मन धन सब लगाएगा।जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कर्म और धर्म जनता की सेवा है जिसे माननीय प्रियंका गांधी जी एवं माननीय अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का एक ही कार्यकर्ता कर रहा है और करता रहेगा और भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करता रहेगा । धरने के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन श्री ए.के.श्रीवास्तव (अपर जिलाधिकारी) फिरोजाबाद को सौंपा गया जिसके द्वारा मांग की गई कि माननीय प्रमोद तिवारी जी एवं श्रीमती आराधना शुक्ला तथा कांग्रेसियों पर जो फर्जी मुकदमे लगाए गए हैं उनको तत्काल वापस लिया जाए और दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए। धरने में वरिष्ठ कांग्रेसी तथा एआईसीसी सदस्य धर्म सिंह यादव जी, पीसीसी सदस्य शशि शर्मा, जिला उपाध्यक्ष छेत्रपाल सिंह यादव,अल्पसंख्यक के स्टेट कोऑर्डिनेटर गुलाम जिलानी वरिष्ठ कांग्रेसी सतीश चंद्र अग्रवाल,जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला महासचिव दुष्यंत धनगर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष वकार खालिक सेवा दल नगर अध्यक्ष लाला राइन,शैलेश यादव,अमर सिंह,जिला सचिव जगदीश बाल्मीकि, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, यश दुबे, नगर अध्यक्ष शिकोहाबाद मुकेश गॉड,ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह जुरैल,प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग संजय यादव,जिला महासचिव चंद्रकांत यादव, राजेश शर्मा, आशीष तिवारी, जाहर सिंह,अमर सिंह,मोनू यादव ,नगर उपाध्यक्ष सौरव पोरवाल, फहीम कुरेशी, एनएसयूआई प्रदेश सचिव आजम इरफान अरविंद यादव,गिरेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *