Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 22 at 11.42.32 PM

वाइक सवार को बोलेरो ने मारी टक्कर मौत 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के गोला-उरूवा मार्ग के बिसरा पेट्रोल पंप के पास बाइक से घर जा रहे युवक को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन मे एम्बुलेंस द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताते चलें कि देवकली गाँव का 30 वर्षीय कृष्णानंद विशाखापटनम मे पेंट पालिस का काम करता था बुद्धवार की सुवह वापस घर लौटा था। बिसरा मे उसका बड़ा भाई चाय नास्ते का दुकान चलाता है शाम को वही से वाइक द्वारा घर जा रहा था जैसे ही बिसरा पेट्रोल पंप के पास पहुँचा तेज रफ्तार मे जा रही बोलेरो गाड़ी ने जोर का टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता कि उसके दो साल की पुत्री है और वह तीन भाई थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *