रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। जनपद में लूट, चोरी व नशीले पदार्थ के अवैध बिक्री जैसी घटनाओं के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा होने वाले घटनाओ के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान मे नशीली पदार्थ के अवैध बिक्री पर रोक को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर के निर्देश में तथा क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर के कुशल मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज के नेतृत्व में उ0नि0 अखिलेश कुमार मय हमराह का0 राजन प्रसाद व का0 दुर्गेश कुमार के मुखबीर खास की सुचना पर अभियुक्त 1. श्याममोहन पुत्र स्व.रामधनी निवासी गोपालगंज उर्फ हरनामपुर टोला महुअईया थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर को 57 ग्राम अल्प्रजोलम पाउडर व एक रैपर मे 60 टैबलेट नशीला पद्रार्थ बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त को आज दिनांक 21.09.2021 समय 9.30 बजे करीमनगर तिराहा थाना कैम्पियरगंज से गिरफ्तार किया गया । जिसके संबध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स 361/21 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।