Breaking News

बीएससी होमसाइंस में प्रवेश की काउंसिलिंग 23 को

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएससी बॉयो और बीएससी मैथ में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश सीटें भर जाने की वजह से नहीं हो सका है। ऐसे अभ्यर्थी बीएससी होमसाइंस में प्रवेश ले सकते हैं। इन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 23 सितंबर से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसिलिंग के लिए कट ऑफ जारी कर दिया है।
संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो शांतनु रस्तोगी ने बताया कि बीएससी होम साइंस में प्रवेश के लिए बीएससी बॉयो की प्रवेश परीक्षा में 90 और बीएससी मै‌थ में 80 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 23 सितंबर को सुबह 11 से 2 बजे तक दीक्षा भवन में होगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *