Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 17 at 12.52.44

सूचनाओं के प्रसारण का जरा भी असर नहीं हो रहा श्रद्धालुओं पर

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

17/08/2021 अयोध्या – धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ववाली अयोध्या नगरी में पौराणिक व ऐतिहासिक सावनझूला मेला मणिपर्वत मेले के साथ दिनांक 11 अगस्त 2021 से शुरू हो चुका है। मेला आप शबाब पर है। मेले में बाहरी भीड़ को आने से रोकने के लिए मेला प्रशासन ने यद्यपि सभी प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग करा दी है।पूरे मेला क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर कंट्रोल रूम से बार-बार मेलार्थियों को मेला क्षेत्र में मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश प्रसारित किया जा रहा है .

इसके बावजूद ऊपर दिए गए चित्रों को देखने से स्पष्ट होता है कि मेला क्षेत्र में किस तरह से मेलार्थियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। सूचनाओं के प्रसारण का जरा भी असर उनके ऊपर नहीं पड़ रहा है। मेला क्षेत्र में आने वाली बाहरी भीड़ का कोई परीक्षण भी नहीं किया जा रहा है। इससे कोरोना बीमारी की तीसरी लहर आने की पूरी संभावना है। मेला समाप्ति के बाद इस लापरवाही का दुष्परिणाम अयोध्या वासियों को भुगतना ही पड़ेगा। अभी मेला दिनांक 22 अगस्त 2021 तक चलेगा, जिसमें मेलार्थियों की भीड़ कई गुना बढ़ने की संभावना है। मेला प्रशासन को धरातल पर उतर कर कोरोनावायरस की बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाना चाहिए। मात्र सूचनाएं प्रसारित करने से मेलार्थियों पर कुछ भी असर पड़ने वाला नहीं है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *