Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 15 at 19.53.06

मवई युवा संगठन ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

संगठन का मकसद हर जरूरत मंद तक मदद पहुंचाना – माबूद राजपूत

15/08/2021 मवई अयोध्या – मवई युवा संगठन ने स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ मनाते हुए, इस महा पर्व पर संगठन के युवा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शानदार प्रोग्राम का आयोजन किया। साथ ही साथ मवई चौराहे से मोहम्मदपुर दाउदपुर होते हुए नेवरा, बरौली, रायपुर, बीबी पुर, होते हुए, तिरंगा यात्रा निकाली, जो कि मवई चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई, इस मौके पर इलाकाई लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा था।

आपको बताते चलें मवई युवा संगठन जो कि नौजवानों का संगठन है, इस संगठन के अध्यक्ष माबूद राजपूत हैं, उनकी अगुवाई में इलाके के सैकड़ों लोग इस संगठन से जुड़े हुए हैं, कोरोना काल में उस समय जिस वक्त मुंबई बिहार दिल्ली और बहुत से शहरों से आने वाले पैदल लोग अपनी अपनी गाड़ियों से ट्रकों पर बैठकर जो मजदूर आते थे उन मजदूर को इस संगठन ने हाईवे पुलिस चौकी निकट पौधशाला नर्सरी बसोढ़ी में इस संगठन ने जो कार्य किया था.

 

उसको ता जिंदगी भुलाया नहीं जा सकता, आने वाले मजदूरों को इस संगठन ने 110 दिन मुस्तकिल रात दिन मेहनत और लगन के साथ खाने और पानी का इंतजाम किया और आज भी यह संगठन पूरे इलाके में गरीबों को राशन किट हर महीने गरीबों के घर पहुंचता है, इस संगठन का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब भूखा ना रहे तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ, फैसल खान, अहमद , आमिर, आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *