Breaking News

पुलिस अधीक्षक देवरिया पैदल पंहुचे पुुलिस लाईन,पुलिस लाईन का किया गया निरीक्षण

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया


पुलिस बैरक में बैठकर आरक्षियों से समस्याओं के संबन्ध में ली गयी जानकारी।
आज दिनांक 11.08.2021 को पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा अपने आवास से पैदल भ्रमण करते हुए पुलिस लाईन देवरिया पंहुचे, जिसके दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टेडियम देवरिया के आस-पास टहलने वालों पुरूष, महिलाओं एवं बच्चों के साथ कोई अपराध कारित न होने पाये के दृष्टिगत विभिन्न प्वांइटों पर लगाये गये पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को चेक किया गया, सभी पुलिस कर्मी मुस्तैद पाये गये। पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस कर्मियों को उनके ड्यूटी के प्रति उचित दिशा निर्देश दिये गये। तत्पश्चात आर0ओ0 वॉटर प्लांट पुलिस लाईन होते हुए आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया, जहां से पुलिस बैरक पंहुचकर वहां बैरक में बैठते हुए उपस्थित पुलिस कर्मियों से बैरक, भोजनालय एवं शौचलाय की साफ-सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता के संबन्ध में पूॅछ-तॉछ किया गया। बैरक की साफ-सफाई आदि हेतु प्रतिसार निरीक्षक देवरिया व पुलिस कर्मियों को उचित दिशा निर्देश दिये गये।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *