Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 07 at 21.19.33 1

आगामी विधान सभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की युद्ध स्तर पर बैठके जारी

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ पुनः 2022 में बनेगी भाजपा की सरकार – राम चन्द्र यादव

07/08/2021 मवई अयोध्या – आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार भाजपा मण्डल समिति की बैठक सभी मंडलो में की जा रही रूदौली विधानसभा के रूदौली देहात मंडल समिति की बैठक हिन्दू इंटर कालेज हुई सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि सुधीर सिंह मुन्ना विशिष्ठ अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में सम्पन्न हुई, मंडल कार्य समिति की बैठक।

बैठक में भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव ने पार्टी की रीति नीति के साथ बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।आगामी 2022 चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया।साथ भारत सरकार को 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय मार्ग घोषित करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर 2022 में आगे बढ़ रही है। 2022 में पुनः एक फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करने की सलाह दी, और हर कार्यकर्ताओं के सुख दुःख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। साथ ही सरकार की जो योजनाएं चल रही उसी योजनाओं के विषय में गांव-गांव तक घर-घर तक हर कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का संकल्प दिलवाया, इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिव गोविंद पांडेय,जिला महामंत्री अशोक कसौधन, मंडल प्रभारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रामदीन वर्मा,युवा नेता आदर्श चन्द्र यादव,दिव्यांशु सिंह,आकाश शर्मा,मयंक पाठक,अतुल पांडेय,सौरभ गुप्ता,विनोद मिश्रा, अनिल वर्मा,सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *