Breaking News

नानपारा गिरंट मार्ग पर रोडवेज बस चलाने की मांग

 

मोहित गुप्ता IBN श्रावस्ती

श्रावस्ती जहाँ एक तरफ शासन द्वारा भिनगा से बहराइच, जमुनहा मल्हीपुर से बहराइच तथा नवाबगंज से रिसिया होते हुए बहराइच तक आदि मार्गों पर रोडवेज की सरकारी बसों को चलवाकर जनता को विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ नानपारा से गिरंटबाजार ,बदला चौराहा, नासिरगंज ,व बरदेरहा मोड तक मार्ग पर रोडवेज की बस ना चलने के कारण क्षेत्र की जनता को भिनगा, बहराइच, लखनऊ,दिल्ली, तथा गोंडा अयोध्या, फैजाबाद, इलाहाबाद, व काशीबनारस एवं पाटन देवी,आदि स्थानों को आने जाने मे कठनाई हो रही है।

 

इस सम्बंध में रुपैडिहा से नानपारा गिरंट बदला बरदेरहा मार्ग होकर रोडवेज बस चलवाने की मागं क्षेत्र वासी वी .डी त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी ,अनिल यादव, कृपा राम यादव, बेद प्रकाश, मन्टू यादव, किशोरीलाल गुप्ता, फुलाई गुप्ता, हफीज अंसरी, अनवर अली,आबाद,आदि सहित लोगों ने शासन एवं प्रशासन से मागं की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *