Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 05 at 22.06.31

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से पांच सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

 

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, आधारभूत ढांचे में हो रहे सुधार से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ दिनेश शर्मा से आज विधान सभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में श्री माइकल रोसेंथाल, निदेशक, उत्तर भारत कार्यालय, अमेरिकी दूतावास के नेतृत्व में पांच सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उपमुख्यमंत्री तथा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के मध्य उत्तर प्रदेश और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस बात पर भी चर्चा हुई की कैसे संयुक्त राज्य अमेरिका और उत्तर प्रदेश द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में अपनी सहक्रियाओं का समन्वय कर सकते हैं। उपमुख्यमंत्री एवं ड प्रतिनिधिमंडल के मध्य यूपी में चल रहे अमेरिकी निवेश को और बेहतर बनाने एवं उत्तर प्रदेश और अमेरिका के बीच सिस्टर सिटी का रिश्ता विकसित करने के संबंध में विकल्पों पर भी चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में बढ़ रही ढांचागत सुविधाओं, उद्योगों के संबंध में स्पष्ट नीति, कानून व्यवस्था, नई शिक्षा नीति, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में किए गए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया । उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मोबाइल उत्पादन के क्षेत्र में 45% का उत्पादन उत्तर प्रदेश का है, मोबाइल उपकरण बनाने वाले 55% उत्पादक यूपी में है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि डाटा सेंटर के संबंध में नीति निर्धारण के बाद यूपी में 20 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव 13 कंपनियों ने दिए हैं। कोरोना संक्रमण के काल में भी यूपी में 65 हजार करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ जिसमें से 17 हजार करोड़ का विदेशी निवेश शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल ने नई शिक्षा नीति के बाद उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के अध्ययन अध्यापन की प्रक्रिया पर उत्सुकता दिखाई। उत्तर प्रदेश में अमेरिका के बड़े विश्वविद्यालयों के ऑफ कैंपस बनाने तथा उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों तथा अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ वर्चुअल शिक्षण कार्य करने के प्रस्ताव को भी प्रस्तुत किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बढ़ती अर्थव्यवस्था, तेजी से हो रहे आधारभूत संरचनाओं के विकास, शिक्षा एवं सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते कदम ने प्रदेश में एक ऐसा वातावरण पैदा किया है जिससे उद्योगों के विकास एवं व्यापार में गुणोत्तर बृद्धि आई हुई है। प्रदेश सरकार के विशेष प्रयासों से उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है।

माइकल रोसेंथाल, निदेशक, उत्तर भारत कार्यालय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विगत 04 वर्षों में बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के साथ विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने नोएडा तथा आगरा को अमेरिका के शहरों के साथ सिस्टर सिटी के रूप में विकसित करने पर एमओयू करने का सुझाव दिया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया, साथ ही अयोध्या, काशी, मथुरा व प्रयागराज में धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर उत्सुकता दिखाई। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा तथा आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में हुए सकारात्मक सुधारों की प्रशंसा की तथा नई शिक्षा नीति को संभावनाओं से युक्त बताया। उन्होंने यूपी में सबसे पहले नई शिक्षा नीति लागू होने पर बधाई दी.

प्रतिनिधिमंडल में माइकल रोसेंथाल, निदेशक, उत्तर भारत कार्यालय, अमेरिकी दूतावास, ट्रैविस कोबर्ली, आर्थिक अधिकारी, उत्तर भारत कार्यालय अमेरिकी दूतावास, कवलीन चथवाल, आर्थिक और राजनीतिक स्पेशलिस्ट, उत्तर भारत कार्यालय अमेरिकी दूतावास, जुई भंडारी, ईपीएपी, उत्तर भारत कार्यालय, अमेरिकी दूतावास सार्वजनिक मामले, कशिस त्यागी, रीजनल डायरेक्टर इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स, आईएसीसी–एनआईसी अमेरिकी दूतावास शामिल थे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना प्रौद्योगिकी श्री अरविंद कुमार, विशेष सचिव सूचना प्रौद्योगिकी श्री ऋषिरेंद्र कुमार एवं कुमार विनीत भी उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *