Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 05 at 17.56.50

एक सीजन में दो फसल तैयार कर कमाए अधिक मुनाफा “संजीव सिंह”

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

बोले प्रगतिशील किसान पैदा वार में नहीं होती कमी,

अयोध्या सोहावल विकासखंड क्षेत्र मे एक प्रगतिशील किसान ने कृषि करने का नयाव तरीका अपनाकर एक ही खेत में एक ही फसल दो बार पैदा करने का नया तरीका अपनाकर क्षेत्र के अन्य किसानों को आश्चर्यचरित्र कर दिया “हुआ ना कृषि करने का नायाब तरीका”। देवराकोट ग्राम पंचायत निवासी प्रगतिशील किसान संजीव सिंह अजब-गजब कृषि कर जनपद के अन्य किसानों को हैरत में डाल देते हैं जिन्होने 25 मार्च को सरजू 52 धान की नर्सरी की,नर्सरी तैयार होते ही 18 अप्रैल को डेढ़ बीघे धान की रोपाई कर डाली जिसको सिंचाई व उर्वरक डालकर चार माह 22 दिन में फसल तैयार कर 30 जुलाई को धान की कटाई करा दोबारा उसी खेत में धान की रोपाई भी करा दी।

प्रगतिशील किसान संजीव सिंह बताते हैं प्रति बीघे साढे 4 कुंतल धान की पैदावार हुई लागत,वह समय सीजन के फसल के बराबर आती है केवल सिंचाई थोड़ा अधिक करना पड़ता है। एक खेत में दो बार फसल पैदा करने से खेत खाली नहीं रहता और दो बार फसल पैदा होने से ज्यादा से ज्यादा मुनाफा मिलता है। क्षेत्र के किसान बसंत लाल वर्मा,जय प्रकाश पांडे,सरदार बहादुर सिंह, तिलक राम निषाद,शिव राम वर्मा,सुधीर मिश्रा,राज कपूर गोस्वामी,मो0 जुनेद,ने ऐसी कृषि की सराहना करते हुए अन्य किसानों को अनुसरण करने की बात कही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *