Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 05 at 5.35.57 PM 1

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत सिसवा में मनाया गया अन्न महोत्सव दिवस

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार महराजगंज
पी० एम० मोदी जी के आह्वान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों में निशुल्क अनाज वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत आज महाराजगंज जिले के सिसवा बाजार पुरानी पुलिस चौकी के पास विकास द्वीप जायसवाल की दुकान पर ‘अन्न महोत्सव’ के रूप में मना कर किया गया । बताते चलें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत ‘अन्न महोत्सव दिवस ‘दिनांक 05/08/2021 को पूरे देश में जोर-शोर के साथ मनाया जा रहा है जिसमें गरीब परिवारों को निशुल्क अन्न का वितरण पिछले कई महीनों से हो रहा है । इस अन्न महोत्सव का दुकान पर पहुंचे सभी लाभार्थियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस महोत्सव के दौरान दुकानदार विकास दीप जायसवाल और उनके स्टाफ के साथ तमाम लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *