Breaking News

वैष्णवी लान में करोड़ो भक्तों के हृदय में वास करने वाले श्री श्याम प्रभु का संकीर्तन हुआ।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। वैष्णवी लान में करोड़ो भक्तों के हृदय में वास करने वाले श्री श्याम प्रभु का संकीर्तन हुआ। जिसमें श्याम प्रेमी एवम समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक विजय कुमार खेमका सपत्नी सहित प्रभु श्याम बाबा का पूजा अर्चना एवं ज्योत प्रज्जलित कर किया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण श्याम दीवानी 41 निशान नंगे पैर चलकर चढ़ाने वाली कलयुग की मीरा सुप्रसिद्ध सुश्री आरती टाक का स्वागत महापौर सीताराम जायसवाल ने पुष्पगुच्छ देकर किया।  कार्यक्रम में श्याम बाबा कीर्तन में प्रसिद्ध गायक मुकेश बागड़ा एवं अजीत कुमार पांडेय ने गीत प्रस्तुतकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान अनुराग खेमका, मोहित पोद्दार, कोमल पोद्दार, पूर्व महापौर सत्या पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री परमेश्वर जी, भारतीय मजदूर संघ के राकेश, मुकेश दुआ, राजू लोहारिका, समाजसेवी विवेक कुमार अस्थाना, समाजसेवी दुर्गेश त्रिपाठी, मनोज गौड, देव अस्थाना, शोभित पोद्दार, देवांशी पोद्दार, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश अग्रवाल, रवि गोयल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *