Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 24 at 15.22.36

हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक की मौत,दो अन्य घायल

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। थाना चील्ह क्षेत्रान्तर्गत पुरजागिर के पास हाइवा की चपेट में आने मोटरसाइकिल यूपी 63 एटी 7991 सवार आशुतोष उर्फ डाक्टर पुत्र शिवबली उम्र करीब-32 वर्ष निवासी पुरजागिर थाना चील्ह मीरजापुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा मोटरसाइकिल सवार देव प्रताप सिंह पुत्र अरूण कुमार सिंह उम्र करीब-28 वर्ष व अजय यादव पुत्र मुन्ना यादव उम्र करीब-26 वर्ष निवासीगण चील्ह थाना चील्ह मीरजापुर घायल हो गए ।

सूचना पर थाना प्रभारी चील्ह द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु जनपदीय चिकित्सालय सदर भिजवाया गया । मृतक आशुतोष उपरोक्त के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर तथा हाइवा यूपी 62 डीटी 8865 को चालक सहित हिरासत में लेकर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *