Breaking News

कैम्पियरगंज तहसील पर सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

कैम्पियरगंज,गोरखपुर। आज वृहस्पतिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता साधू यादव व सुरेन्द्र नाथ यादव की अगुवाई में कैंपियरगंज तहसील मुख्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर गत दिनों ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से हुए लोकतंत्र की हत्या के विरोध एवं बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, सरकार के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने और प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के विरोध में  महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कैंपियरगंज के माध्यम से दिया । प्रदर्शन के दौरान सपा नेता साधू यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के अनैतिक क्रिया कलापों से ऊब चुकी है तथा आनेवाले विधानसभा चुनाव में ज़बाब देने को सपा के साथ तैयार खड़ी है । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव,  जय प्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शैलेन्द्र यादव, वरिष्ठ नेता विजय कुमार , महासचिव, अरुणेश यादव रिंकू, मनोज यादव, सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *