Breaking News

शैलेष सुल्तानिया के नेतृत्व में तहसील पर गरजे सपाई

आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम “तहसील घेरो आंदोलन” के अंतर्गत शैलेष सुल्तानिया के नेतृत्व में भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तहसील निचलौल पहुँचकर नगर में पदयात्रा करते हुए तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार महोदय को राज्यपाल के नाम से सम्बोधित ज्ञापन सौपा।IMG 20210715 WA0086

बताते चले कि इस ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने लिखा है कि लोकतंत्र का गला घोंटकर जिस तरीके से बीते चुनाव में सरकार द्वारा धाधली किया गया तथा समूचे प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को ताख पर रखते हुये अराजकता का माहौल बनाया गया है यह वर्तमान सरकार पर एक प्रश्नचिन्ह जैसा है
साथ ही साथ महंगाई को रोकने के लिये राज्यपाल से गुहार भी लगाया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष प्रभूदयाल चैहान,शैलेष सुल्तानिया,राकेश सिंह उर्फ रिंकु सिंह ,राजेश सिंह उर्फ राजू सिंह,सलीम खान,प्रिंस सोनी ,रामलच्छन प्रसाद, ,उमाशंकर बर्नवाल,ऐनुल नेता, नदीम अहमद,अतुल सिंह,बशिष्ठ यादव, उदयराज यादव,शिवशंकर चौहान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *