Breaking News

राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बने धनञ्जय।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच गोरखपुर के मण्डल अध्यक्ष,बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर के पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष धनञ्जय कुमार त्रिपाठी को राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के टांडा गांव के मूल निवासी एडवोकेट धनञ्जय कुमार त्रिपाठी को अधिवक्ताओं के राष्ट्रीय संगठन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।अपने मनोनयन पर धनञ्जय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संगठन के अध्यक्ष ने जो मेरे ऊपर जो भरोसा जताया है,उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।अधिवक्ता हित में जो भी कदम उठाना पड़े,उसे उठाने में हिचकूँगा नहीं।धनञ्जय के इस मनोनयन पर विधायक चिल्लूपार विनयशंकर तिवारी,भानुप्रताप पाण्डेय, अनुराग दूबे,अजयनन्द मुन्ना, केवी दूबे,मनीष मिश्रा, अमरनाथ साहनी,नजमुल हक मारुफी,मदनकिशोर तिवारी, प्रह्लाद तिवारी,रजनीकांत मिश्र,चन्द्रभान तिवारी आदि ने बधाई दी है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *