Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 11 at 14.49.30

ऊर्जा राज्य मंत्री ने रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। रविवार को कृष्णा हॉस्पिटल मिशन कंपाउंड में रोटरी क्लब के तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजन के उद्घाटन के मुख्य अतिथि मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने उद्घाटन किया। जिसमें रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया, इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि “रक्तदान अपनाओ सबका जीवन बचाओ” के तहत रक्तदान एक बहुत ही पुनीत कार्य है

इस दान से बहुतों की जिंदगी बचाई जा सकती है और कहा कि आज हमारे समाज के युवा आगे आकर रक्तदान करे, जिससे समाज के कमजोर एवं वंचित लोगों को रक्त देकर उनकी जान बचाई जा सके। इस दिशा में रोटरी क्लब का यह सामाजिक कार्य बड़ा ही सराहनीय है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक कुशवाहा ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेट उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक कुशवाहा, सचिव शिवम अग्रवाल, आशुतोष चौबे सहित क्लब के तमाम युवा साथी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

1 2

देवरिया-कांग्रेस नेता रफीक अंसारी अब नहीं रहें

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया , भटनी।भटनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत घाटी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *