Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 10 at 12.12.51 1

गुप्तार घाट पर सरयू में 12 लोग डूबे, 8 रेस्क्यू किए गए, 4 अभी भी लापता

 

अयोध्या ब्यूरो चीफ सत्यम सिंह

धर्म नगरी अयोध्या में बड़ा हादसा हो गया है. यहां प्रसिद्ध गुप्तार घाट पर सरयू में स्नान करते समय 12 लोग डूब गए हैं. 8 लोग अब तक रेस्क्यू किए गए हैं, 4 अभी भी लापता हैं. पता चला कि आगरा से चार परिवार के 15 लोग अयोध्या धाम घूमने आए थे. गुप्तार घाट पर सभी सरयू में अचानक डूब गए. डूबने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. मौके पर लोगों ने 3 को बचा लिया. इसके बाद रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू हुआ, जिसमें रेस्क्यू टीम ने दो और बच्चियों को बचा लिया है. रेस्क्यू ऑपरेशन का खुद एसएसपी शैलेश पांडे नेतृत्व कर रहे हैं. पता चला है कि गुप्तार घाट के आखरी छोर पर परिवार स्नान कर रहा था. पैर फिसलने के बाद गहराई में चले गए.

लोगों के डूबने की सूचना फौरन पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस गोताखोर मौके पर रेस्क्यू कर रही है. वहीं हादसे की सूचना पर आला अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. पता चला है कि ये परिवार आगरा से अयोध्या धाम घूमने आया था. सभी थाना कैंट क्षेत्र में गुप्तार घाट में स्नान कर रहे थे. पता चला है कि ये लोग गुप्तार घाट के कच्चे किनारे स्नान कर रहे थे, तभी गहरे पानी में डूबे. पूरा परिवार आगरा के सिकंदरा का निवासी बताया जा रहा है.

परिवार के एक शख्स सतीश ने बताया कि चार परिवार दो गाड़ियों में आगरा से आए थे. इन लोगों ने मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद घाट पर बैठे थे. बारिश के कारण फिसलन थी. एक-एक कर सभी बहते चले गए.
उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के गुप्तार घाट पर 12 लोगों के डूबने की घटना की जानकारी मिलते ही समस्त वरिष्ठ अधिकारियों को मौक़े पर पहुंचकर लोगों को जल्द से जल्द रेस्क्यू कराने के निर्देश दिए हैं. लोगों की सकुशल तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाने के भी निर्देश दिये गये हैं.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *