Breaking News

अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट ब्यूरो

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उतरी के पर्यवेक्षण मे व क्षेत्राधीकारी कैम्पियरगंज के कुशल मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक के कुशल निर्देशन में अवैध रुप से शराब बिक्री के लिये ले जाने से संबधित अभियुक्त किशन निषाद पुत्र स्व. रामआसरे निवासी ग्राम नगेसरापुर थाना फरेन्दा जनपद महाराजगंज को दिनांक 09.07 .2021 समय 06.30 बजे दिन मुखबिर खास के सुचना पर अभियुक्त उपरोक्त को भरवलिया मोड से 100 मीटर उत्तर से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के पास से 10 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब व 150-150 ग्राम यूरिया व नौसादर बरामद किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 260/21 धारा 60 ExAct व 272 भादवि मे मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय सदर गोरखपुर रवाना किया जा रहा है ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *