Breaking News

राजघाट पुलिस ने 12.7 ग्राम नाजायज स्मैक व चोरी की एक अदद मोटर साईकिल के साथ गैंगेस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट ब्यूरो

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ सम्बंधी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निकट पर्यवेक्षण में मुझ प्रभारी निरीक्षक राजघाट एंव टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त वीरू पुत्र रामायन निवासी सूर्य विहार डोमखाना थाना तिवारीपुर जिला गोरखपुर को 12.7 ग्राम नाजायज स्मैक एवं चोरी की एक अदद मोटरसाईकिल होण्डा सीवी साइन के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बंध में थाना राजघाट पर मु0अ0सं0 159/2021 धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया , साथ ही साथ किस स्रोत से अवैध स्मैक अभियुक्त के पास आया , सुरागरसी पतारसी भी प्रचलित है । उपरोक्त चोरी की मोटरसाईकिल थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर के मु0अ0सं0-86/2021 धारा 379 भादवि0 से सम्बंधित माल मसरुका है एवं अभियुक्त उपरोक्त थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर के मु0अ0सं0-865/2020 धारा 420,406,411 भादवि0 एवं जनपद के अन्य थानों का भी वांछित अभियुक्त है। जिसके सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व अन्य थाना प्रभारीगण को विधिक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय से विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *