Breaking News

निर्माणाधीन नाले की चौड़ाई व गहराई बढ़ाने की मांग।

गोरखपुर। गोला ब्लाक के झरकटा निवासी जनार्दन यादव व  ने नगर पंचायत गोला के समाहित गाँव गोपालपुर में निर्माणाधीन नाले की चौड़ाई व गहराई को बढाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी गोला राजेन्द्र बहादुर को पत्रक सौपकर  समस्या के समाधान की मांग की है।पत्रक मे उन्होंने लिखा है कि मुख्य सडक़ के बाद बन रही नाले की चौडाई व गहराई क्रमश 2.5×3 फीट है।जो कि जल निकासी के लिहाज से अपर्याप्त है।बेहतर जल निकासी के लिए नाले की चौडाई व गहराई क्रमशः 3×5 फीट कराया जाना बहुत ही आवाश्यक है।संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाय कि नाले की चौड़ाई व गहराई को बढ़ाया जाए।इसके अलावा उन्होंने लिखा है कि नवसम्मिलित क्षेत्र गोपालपुर मे नगर पंचायत में स्वीपर की व्यवस्था किया जाए।इस संबंध मे उपजिलाधिकारी गोला  ने बताया कि इस संबंध मे संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *